फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन वाले अब बेच रहे सब्जी

विज्ञापन
पान के स्थान पर सब्जी व फल बेचता दुकानदार। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर के कई दुकानदारों ने अपनी आजीविका चलाने के लिये कारोबार ही बदल लिया है। पान और चिकन के स्थान पर सब्जी व फल बेच रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से नगर के कई व्यापारियों के समक्ष दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो गया था। लोगों के अंडे और मांस से परहेज के कारण में चिकन का व्यवसाय ठप पड़ा है। ऐसे में इस धंधे से जुड़े लोग पटेशन हैं। अपने परिवार को पालने के लिए इन छोटे दुकानदारों ने अपनी दुकानों में सब्जी व फल बेचना प्रारम्भ कर दिया है। गांधी चौक के समीप पान की दुकान चलाने वाले सुरेंद्र बिहारी ने अब सब्जी बेचनी शुरू कर दी है। वहीं स्टेशन रोड में स्थित जयकाली प्रोटीन सेंटर में जहां पूर्व मे मुर्गी काटने का काम होता था वहां अब सब्जी व फलों के लिये ग्राहकों को देखा जा रहा है। लॉकडाउन के कारण गाड़ी की आवाजाही न होने के चलते मुर्गी की सप्लाई नही हो पा रही है। वहीं कोरोना के डर से लोगों ने मटन, चिकन सेंटरों मे ग्राहक जाने से कतरा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें