पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से सटे गांवों के लोगों ने एसएसबी और पुलिस से रात के वक्त नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। तीतरी बगड़ीहाट निवासी ग्रामीण प्रताप सिंह, उमेद राम, दान सिंह, किशन राम, अनिल धामी का का कहना है कि रात के वक्त नेपाल सीमा से घुसपैठ की संभावनाएं बढ़ी हुई हैं। उन्होंने पुलिस और एसएसबी से निगरानी बढ़ाने की मांग की है। संवाद