फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 958 ग्राम चरस के साथ दुकानदार गिरफ्तार, आरोपी को भेजा जेल

Sat, 14 Dec 2024 03:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के नजदीक जाजरदेवल बाजार में 958 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आसपास के क्षेत्र से चरस एकत्र कर इसे ऊंचे दाम में बेचता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ नगर के नजदीक जाजरदेवल बाजार में 958 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आसपास के क्षेत्र से चरस एकत्र कर इसे ऊंचे दाम में बेचता था।

मुखबिर की सूचना पर एसआई आशीष रावत के नेतृत्व में टीम ने जाजरदेवल स्थित गली में छापा मारा। इस दौरान मो. नईम की दुकान से 958 ग्राम चरस बरामद की गई। थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे के मुताबिक पूछताछ में आरोपी नईम ने बताया कि वह आसपास के गांव से चरस इकट्ठा कर इसे लोगों को ऊंचे दाम में बेचता था।

वहीं एसपी रेखा यादव ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। कहा देवभूमि को ड्रग फ्री बनाने के लिए पुलिस गंभीरता से काम कर रही है।

136 लोगों का हुआ चालान

विज्ञापन

नशे में सार्वजनिक स्थलों में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान जिले भर में सार्वजनिक स्थलों पर नशे में हुड़दंग करने वाले 136 लोगों का चालान किया गया। एसपी रेखा यादव ने कहा कि अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। आगे भी अभियान जारी रहेगा। 

ढाबे में शराब परोसने वाला गिरफ्तार
पुलिस ने ढाबे में शराब परोसने वाले संचालक को गिरफ्तार किया। प्रभारी कोतवाल मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कुमौड़ तिराहे पर स्थानीय निवासी आशीष कुमार अपने ढाबे में शराब बेचता मिला। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। सीओ परवेज अली ने कहा अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें