फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मदकोट में शिव महोत्सव का छोलिया नृत्य के साथ शुभारंभ

Sun, 15 Feb 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मदकोट में ​शिव महोत्सव के शुभारंभ पर निकली झांकी में शामिल  लोग। संवाद
विज्ञापन
बंगापानी(पिथौरागढ़)। मदकोट में शिवरात्रि पर शिव महोत्सव का छोलिया नृत्य के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान क्षेत्र के 18 गांवों के लोगों ने भगवान शिव की झांकी निकाली जो कालछिन मंदिर तक पहुंची। शिव महोत्सव में आस्था की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

कालछिन मंदिर में शिव महोत्सव का शुभारंभ विधायक हरीश धामी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने छोलिया नृत्य के साथ भगवान शिव की झांकी निकाली। शिव के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज उठा। झांकी में रालम, पातों, बुईं, धापा, चुलकोट, निरतोली, ढूनामानी, तोमिक,रिंगू, दरकोट, चौना, इमला, बोना, दराती, जोशा, गांधीनगर, खसियाबाड़ा, हरकोट, मटेना के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए।
झांकी की समाप्ति के बाद विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए इनका आनंद लेने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ रही। महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष आनंद सिंह धामी ने सभी का आभार जताया। कहा कि तीन दिन तक महोत्सव का आयोजन होगा। इस मौके पर रमेश कठायत, प्रधान संजीव धामी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें