फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव महोत्सव में लोक संस्कृति की छटा ने बिखेरा रंग

विज्ञापन
धारचूला शिव महोत्सव में मंच पर मौजूद अतिथि। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। शिव महोत्सव में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कलाकारों समेत स्कूली बच्चों ने कुमाउनी, हिंदी, नेपाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी और विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल, महिमन ह्यांकी ने शुक्रवार को कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि धन सिंह ने कहा कि इस शिव महोत्सव का सीमांत के लिए पौराणिक महत्व है।
लोग अपार श्रद्धा लेकर इस मेले में पहुंचते हैं। उन्होंने मेला कमेटी को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। महोत्सव में जीआईसी, जीजीआईसी, विवेकानंद इंटर कॉलेज, सनराइज जूनियर हाईस्कूल, रं कम्यूनिटी स्कूल और निशा एंड ग्रुफ के बच्चों ने हिंदी, पहाड़ी और नेपाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

राधा मर्तोलिया, भगवती नबियाल और विनीता रावत नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। वीरेंद्र नबियाल, नरेश दानू ने संचालन किया। कार्यक्रम में हरीश धामी, भागेश्वरी गर्ब्याल, जसमा गुंज्याल, सुमन वर्मा, उर्मिला गुंज्याल, आलोक धामी, अरविंद रौंकली, मंगल बुदियाल आदि रहे।
झूलापुल बंद करने का समय बढ़ाया
धारचूला (पिथौरागढ़)। मेला कमेटी ने शिवरात्रि पर्व पर झूलापुल के बंद होने का समय दो घंटे बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने झूला पुल सुबह सात से शाम के सात बजे तक खुला रहने से नेपाल से भी काफी संख्या में लोग शिवरात्रि पर्व में खरीदारी के लिए आए। इससे बाजार में चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें