फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की शीतल-योगेश ने कंचनजंघा पर विजय पाई

Mon, 21 May 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
लवराज के एवरेज फतेह करने की खुशी में पिथौरागढ़ में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के दो पर्वतारोहियों ने बेहद दुर्गम मानी जानी वाली 8586 मीटर ऊंची कंचनजंघा चोटी फतह कर कीर्तिमान बनाया है। ओएनजीसी की ओर से चले इस अभियान में पांच सदस्यों केे दल ने रविवार तड़के चोटी पर विजय हासिल की। इनमें धारचूला के ग्रुप लीडर एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल और पिथौरागढ़ की युवा छात्रा शीतल शामिल हैं।
विज्ञापन


ग्रुप लीडर एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल के नेतृत्व में ओएनजीसी के इस पांच सदस्यीय दल ने 19 मई को कंचनजंघा के आधार से चोटी पर चढ़ाई शुरू की। 20 मई को तड़के साढ़े तीन बजे दल ने चोटी को फतह कर लिया। योगेश धारचूला के निवासी हैं। वह ओएनजीसी में इंजीनियर के साथ ही कामर्शियल पायलट भी हैं। वह इससे पहले वर्ष 2017 में एवरेस्ट फतह कर चुके हैं। दल की सदस्य पिथौरागढ़ के सल्मोड़ा निवासी शीतल छात्रा हैं। उन्होंने पिछले साल ही पिथौरागढ़ कालेज से स्नातक किया है। स्नातक की शिक्षा के बाद उन्होंने उत्तरकाशी में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण हासिल किया। शीतल इसी वर्ष ओएनजीसी के दल के साथ संतोपंथ चोटी को भी फतह कर चुकी हैं।

कंचनजंघा फतह करने के बाद ग्रुप लीडर योगेश ने संवाददाता को सेटेलाइट फोन के जरिये कामयाबी की जानकारी दी। उन्होंने हाल ही में एवरेस्ट फतह करने वाली उत्तराखंड पुलिस टीम के साथ ही धारचूला के मूल निवासी एसडीआरएफ के महानिदेशक संजय गुंज्याल को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि कंचनजंघा फतह करने के बाद उनकी टीम का अगला लक्ष्य एवरेस्ट पर चढ़ना है। योगश और शीतल की कामयाबी पर रं कल्याण संस्था, व्यापार संघ, अनवाल समुदाय समेत जिले के क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


लवराज के एवरेस्ट फतह पर आतिशबाजी
पिथौरागढ़। महान पर्वतारोही लवराज सिंह धर्मशक्तू के सातवीं बार एवरेस्ट फतह पर जिले भर में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर प्रशंसकों ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
सोमवार शाम प्रशंसक गांधी चौक में एकत्र हुए और आतिशबारी की। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुनस्यारी के बौना गांव के पर्वतारोही ने इस उपलब्धि के साथ देश का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण से पर्वतारोहण को नया आयाम मिला हे। इससे अन्य पर्वतारोहियों को प्रेरणा मिली है। इस दौरान निवर्तमान बार संघ अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, क्रिकेट एसोसिएशन के तपन रावत, डीएन भट्ट, प्रेम सिंह, विपिन जोशी, गौरव बिष्ट, आशीष सौन, मनोज जोशी, दिनेश कापड़ी, अनिल रौतेला, सुरेश जोशी, जुगल किशोर पांडेय आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें