फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जवानों के लिए भेड़-बकरी और मुर्गियां अग्रिम चौकियों पर पहुंचाईं

Tue, 17 Jun 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रशासन और सुरक्षा बलों के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद को लेकर हुए समझौते के तहत गुंजी और छियालेख में तैनात सेना के लिए 648 किलोग्राम भेड़, बकरी और 1959 किलोग्राम मुर्गियां पहुंचा दी हैं। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. लाल सिंह सामंत ने बताया कि डीएम विनोद गिरि गोस्वामी और सेना के अधिकारियों ने आर्मी सप्लाई कोर में इस योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद सोमवार को गुंजी और छियालेख पोस्ट तक 648 किलो भेड़-बकरी और 1959 किलो मुर्गियां पहुंचा दी गई हैं। सीमा क्षेत्र में तैनात आईटीबीपी और एसएसबी को भेड़-बकरी, मुर्गी और मछली को आपूर्ति की जा रही है। यह आपूर्ति जिले में पशुपालकों के सहकारी समूह के माध्यम से की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें