फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शौर्य और जानवी के मुक्के विपिन और भाविका पर पड़े भारी

Fri, 02 Oct 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। पहले दिन मिनी और सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। मिनी वर्ग के मुकाबले में शौर्य और जानवी ने अपने मुक्कों से विपिन और भाविका को परास्त कर दिया।
विज्ञापन

मिनी बालिका वर्ग अलग-अलग भार वर्ग के मुकाबलों में जानवी बिष्ट ने भाविका भट्ट को, रितिका बिष्ट ने प्रियांशी वल्दिया, शिवानी बिष्ट ने काव्या तथा मानवी महर ने साहिरा वर्धन को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में भूमिका वल्दिया ने रंजना, गौरी ज्याला ने आराध्या, श्रेया ने चयनिका चौहान, मनीषा ने शिवानी कोहली, अनुष्का महर ने कनिमोली सार्की, दीक्षा भटृ ने बबीता बिष्ट और जानकी बोहरा ने प्रेरणा धारियाल को पराजित किया। मिनी बालक के अलग-अलग भार वर्ग में शौर्य गेाबाड़ी ने विपिन सिंह को, देवाश देवलाल ने हार्दिक ऐर, अनिल धामी ने प्रियांश द्विवेदी, अमन जोशी ने दैविक सिंह, सुजल कुमार ने यश गोस्वामी, तेजस सिंह ने लोकेश बिष्ट, विहान सिंह ने यक्ष पांडेय को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, विशिष्ट अतिथि एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों, क्लबों, एकेडमी, स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू, स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल, साई ट्रेनिंग सेंटरों के 189 बालक और 56 बालिका मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें