स्वस्थ्य जीवन के लिए फिट रहना जरूरी- चंपावत मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के तह
चंपावत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड और जिला प्रशासन ने रन फॉर योगा दौड़ का आयोजन किया। बालिका वर्ग में शंकर सिंह और बालिका वर्ग में पूजा भंडारी पहले स्थान पर रहीं। जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, नागरिकों ने दौड़ लगाकर स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन, स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।
बुधवार को पुलिस लाइन से शुरू हुई दौड़ को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। करीब तीन किमी की दौड़ गोरलचौड़ मैदान में संपन्न हुई। इस दौरान एडीएम केएन गोस्वामी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। यहां मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष प्रेमा ने रन फॉर योगा को एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान बताया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में हरीश द्वितीय, राजीव तृतीय स्थान और बालिका वर्ग में मोनिका बिष्ट द्वितीय, सोनी बोहरा तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह सामंत, डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट, सीईओ मान सिंह आदि मौजूद रहे।