फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद वाटिका का निर्माण का जल्दी होगा

Sat, 05 Dec 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्का देवी मंदिर के पास प्रस्तावित शहीद वाटिका के निर्माण में आ रही बाधा दूर हो गई है। अब इसका निर्माण जल्दी शुरू हो जाएगा। नए तरीके से बनने वाली शहीद वाटिका में अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के नाम भी अंकित किए जाएंगे। राष्ट्रीय सैनिक मोर्चा के उपाध्यक्ष कर्नल एसपी गुलेरिया ने बताया कि अब तक शहीद वाटिका को बनाने में जमीन का विवाद था। इसे प्रभारी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पिछले दिनों सुलझा दिया है। कर्नल गुलेरिया ने बताया कि उल्का देवी मंदिर परिसर के पास बने शहीद स्मारक के नवीनीकरण की सख्त जरूरत है। उसमें पहले से लिखे गए शहीदों के नाम मिटने लगे हैं। अब शहीद वाटिका में सेना के शहीदों के अलावा आईटीबीपी, एसएसबी, बीएसएफ, सीआरपीएफ के शहीदों के नाम भी अंकित किए जाएंगे। उन्होंने अर्धसैनिक बलों के परिवारों से अपील की है कि यदि उनकी जानकारी में कोई शहीद हो तो उसका नाम तत्काल भेज दें ताकि सभी शहीदों के नाम अंकित किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें