फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नवोदय विद्यालय में छात्रों की भारी कमी, 68 फीसदी सीटें खाली

Wed, 30 Sep 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय छात्रों की कमी से जूझ रहा है, जहां प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी 68 फीसदी सीटें रिक्त रह गईं हैं। कुल 420 सीटों में से 254 सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

कक्षा छह में 60 सीटों के मुकाबले केवल 19 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जिससे 41 सीटें रिक्त रह गईं। पूरे विद्यालय में सिर्फ 166 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। कक्षा सात, आठ, नौ और ग्यारहवीं में लेटरल एंट्री से प्रवेश हुए लेकिन कक्षा आठवीं में नौ और नौवीं में एक ही प्रवेश हुआ।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, शिक्षकों और छात्रावास की कमी के कारण अभिभावक बच्चों का दाखिला नहीं करा रहे हैं। प्रबंधन को उम्मीद है कि इन व्यवस्थाओं के पूरा होने पर छात्रसंख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

..............
विद्यालय प्रबंधन ने दो मैरिट सूची के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया है। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। रिक्त सीटों पर भरने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। -त्रिभुवन वर्मा, प्रधानाचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें