जिले में डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही। 11 दिसंबर से आवश्यकीय सेवाओं पर तैनात इंजीनियर भी हड़ताल में शामिल होंगे।
महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि राज्य में इंजीनियरों के दस दिन तक हड़ताल में रहने के बाद भी 18 सूत्रीय मांगों पर सरकार ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। सरकार की हठधर्मिता से इंजीनियरों का आक्रोश बढ़ते जा रहा है। कहा कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
संचालन प्रदीप नेगी ने किया। बैठक में भगवान बोरा, तारा पंत, ललित शर्मा, राजेंद्र तिवारी, संजय वर्मा, रवींद्र खड़ायत, गणेश जोशी, दिनेश जोशी, दिनेश गिरिराज, एलएम जोशी, मनीष, रुचि जंगपांगी, वंदना रावत, तनुजा तिवारी, पृथ्वीराज खर्कवाल, बीसी उपाध्याय, सत्येंद्र मोहन उपाध्याय, हरीश कनवाल, कमल कांत जोशी आदि थे।