फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरा उर्फ बडोली में खुला डाकघर

Thu, 23 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
विज्ञापन
डाकघर खुला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले की सीमा पर बसे सेरा उर्फ बडोली में दो दशक की मांग के बाद लोगों को पोस्टआफिस की सुविधा मिली है। बृहस्पतिवार को पोस्टआफिस का शुभारंभ हो गया है। 
विज्ञापन


डाक निरीक्षक बेड़ीनाग महेश प्रसाद, केशर लाल, उप डाक पाल अतुल कुमार की मौजूदगी में शाखा डाकघर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मौके पर लोगों ने पोस्टआफिस में 10 खाते खोले। लोगों को आधार कार्ड बांटे गए। अब तक अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना से पोस्टआफिस का काम चलता था। लोगों को डाक काफी विलंब से मिलती थी। पोस्टल कार्यों के लिए भैंसियाछाना जाना पड़ता था।

पोस्टआफिस खुलने से इलाके के लोग खुश हैं। लोगों को अब पोस्टल सेवा बेहतर होने की उम्मीद है। उद्घाटन मौके पर शाखा डाकपाल कैलाश चंद्र उपाध्याय, केशर सिंह बोरा, ग्राम प्रधान मोहन चंद्र जोशी, गुमान सिंह, नारायण सिंह, दान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें