फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग का डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत चयन

Sat, 20 Feb 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) के सदस्य रघुवीर सिंह ने अल्मोड़ा में शुक्रवार को हुई बैठक के बारे में बताया कि इसमें नेपाली दूरसंचार कंपनियों के सिम सीमा क्षेत्र में धड़ाधड़ बिकने, नेपाल का नेटवर्क भारतीय क्षेत्र में पकड़ने का मामला उठा। बैठख में कहा गया कि यह सब देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नेपाल की संचार कंपनियों के सिम बिकने और नेटवर्क पकड़ने के मामले की जानकारी केंद्रीय संचार मंत्रालय को देंगे। उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत पहले चरण में बेड़ीनाग ब्लॉक का चयन हुआ है। बेड़ीनाग की हर ग्राम पंचायत को ओएफसी लाइन से जोड़ने का काम जल्दी शुरू होगा।

रघुवीर सिंह ने बताया कि अगले चरण में शेष आठ विकासखंडों में ओएफसी बिछाने का काम होगा। पिथौरागढ़ में जाख का टेलीफोन एक्सचेंज एक वर्ष से बंद होने के बावजूद उपभोक्ताओं को टेलीफोन के बिल देने का मामला भी रघुवीर सिंह ने बैठक में उठाया। उपभोक्ताओं के ये बिल माफ करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुंगाछीना, गौरीहाट, बड़ावे, चौबाटी, नरगोली के बंद पड़े एक्सचेंज फिर से शुरू करने पर सहमति बनी है। सुवालेक, थल, जौरासी, शिलिंग, सिरकुच, दिगतोली, नामिक, होकरा में मोबाइल टावर लगाने का प्रस्ताव रखा गया। ओगला और मड़मानले के मोबाइल टावर बिजली न मिलने के कारण बंद पड़े हैं। उनको जल्दी शुरू करने का फैसला लिया गया। बीएसएनएल के महाप्रबंधक महेंद्र पति ने कहा है कि इन समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें