फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में पेयजल का गंभीर संकट, लोग परेशान

Thu, 20 Jun 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग में पिकअप से पानी भरते लोग। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। भीषण गर्मी में क्षेत्र के लोग पेयजल समस्या से परेशान हैं। जल संस्थान तीसरे चौथे दिन पानी की आपूर्ति कर रहा है। इससे लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

आजकल बिजली की समस्या भी पेयजल में बाधा बनी हुई है। बिजली गुल रहने से पानी की गंभीर समस्या बन रही है। जल निगम की ओर से सड़क किनारे स्टैंड पोस्ट लगाए गए हैं लेकिन इनका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। वर्तमान में नगर में 3 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष महज 1.5 एमएलडी पानी ही लोगों को मिल पा रहा है। गोरघटिया पंपिंग योजना में भी पानी कम होने लगा है। स्थिति यह है कि तीसरे-चौथे दिन एक परिवार को मात्र 150 लीटर पानी मिल पा रहा था। अब पांच-छह दिन बाद भी पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में एक व्यक्ति के हिस्से में मानक से पांच गुना कम पानी मिल रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता महेश रौतेला ने बताया कि गोरघटिया पंपिंग पेयजल योजना से इस समय महज 1.5 एमएलडी पानी मिल रहा है। बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें