फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में रसोईगैस का गंभीर संकट

Wed, 11 Oct 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में रसोईगैस सिलेंडर पाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेड़ीनाग में रसोईगैस का गंभीर संकट पैदा हो गया है। पूरे एक महीने बाद बुधवार को जब यहां रसोईगैस का वाहन पहुंचा तो मारामारी मच गई। अधिकतर लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाए और उनको निराश लौटना पड़ा। इस अव्यवस्था को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। ठीक त्योहार के मौके पर रसोईगैस का संकट गहराने से लोग खासे नाराज हैं। गैस एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि हल्दूचौड़ प्लांट से मांग के अनुरूप गैस की सप्लाई न होने से यह संकट पैदा हुआ है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बताया कि बुधवार को पूरे एक महीने बाद रसोईगैस का वाहन पहुंचा। उसमें मात्र 230 सिलेंडर थे, लेकिन सिलेंडर प्राप्त करने के लिए 400 से ज्यादा लोग खड़े थे। काफी प्रतीक्षा के बाद भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिले और उनको खाली हाथ लौटना पड़ा।

लोगों का कहना है कि यदि बृहस्पतिवार तक रसोईगैस की पर्याप्त सप्लाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण अंचलों में लोग रसोईगैस न मिलने से ज्यादा परेशान हैं। अधिकतर घरों में लकड़ी और स्टोव की मदद से खाना बन रहा है। इधर, गैस एजेंसी के प्रबंधक हेम पंत का कहना है कि सप्लाई सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें