फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ और एसडीएम के लिखित आश्वासन पर क्रमिक अनशन समाप्त

विज्ञापन
पिथौरागढ़ अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर धरने पर बैठे जगदीश कुमार को लिखित आश्वासन देतीं सीएमओ। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन सीएमओ, एसडीएम और तहसीलदार के लिखित आश्वासन पर समाप्त हो गया। इससे पहले तहसीलदार के साथ आंदोलनकारियों की वार्ता विफल हो गई थी।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार जिला अस्पताल में रक्त, मल-मूत्र की जांच और एक्सरे की सुविधा चौबीसों घंटे देने, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए अस्पताल में उपचार की सरल सुविधा उपलब्ध कराने, वरिष्ठ नागरिकों को पृथक रजिस्ट्रेशन और उपचार की सुविधा देने, आयुष्मान कार्ड धारकों को पंजीकरण की व्यवस्था शाम पांच बजे तक देने की मांग को लेकर 28 जनवरी से कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर क्रमिक अनशन में बैठे थे।
बृहस्पतिवार को दोपहर में राज्य आंदोलनकारी बसंत भट्ट, जगदीश कलौनी, मदन सन्याल, राजेंद्र प्रसाद ने आंदोलन के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. वीके जोगदंडे से मुलाकात की। डीएम ने तहसीलदार वंशीधर भट्ट को धरना स्थल पर वार्ता के लिए भेजा। आंदोलनकारी नहीं माने।
विज्ञापन

शाम करीब 4 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल, एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार वंशीधर भट्ट अनशन स्थल पर पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने सभी मांगों को अविलंब पूरा करने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने आंदोलन को समर्थन देने के लिए सभी लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें