फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेराघाट-बेड़ीनाग सड़क की हालत खराब

Sat, 21 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से सेराघाट से बेड़ीनाग जाने वाली सड़क की दशा खराब हो गई है। इस रूट से मुनस्यारी, चौकोड़ी, धारचूला, पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका दरबार जाने वाले सैलानियों के साथ ही कैलास मानसरोवर मानसरोवर यात्री भी जाते हैं। सड़क की दशा नहीं सुधारी तो बरसात में यातायात संचालन मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


सड़क पर एक-एक फीट गहरे गड्ढे पड़े हैं। सड़क पर नालियां नहीं बनी हैं, जिस कारण बारिश का पानी सड़क पर आ जाता है। बरसात में स्थिति और विकट हो जाएगी। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बोरा शिवजी ने सड़क की दशा पर रोष जताते कहा कि सड़क की हालत वाहन संचालन लायक नहीं रह गई है। सड़क की दशा नहीं सुधरती है तो इस बार कैलास मानसरोवर यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इस सड़क से जिले के तमाम स्थानों के लिए वाहनों का संचालन होता है। इस मामले को जिलाधिकारी के सामने रखा जाएगा। सड़क की दशा नहीं सुधरती है तो जनता को साथ लेकर विभाग और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें