फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के वरिष्ठ होल्यारों को किया सम्मानित

Thu, 21 Mar 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर के होल्यारों को सम्मानित करते वि​भिन्न संगठनों के लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के चार वरिष्ठ होल्यारों को सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी जुगल किशोर की पहल पर विभिन्न संगठनों ने राम दत्त भट्ट, शिवराज सिंह अधिकारी, केदार दत्त भट्ट, केदार दत्त खर्कवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन होल्यारों ने बैठकी और खड़ी होली को जीवंत रखने में बड़ा योगदान दिया है। कार्यक्रम में चंचल सिंह, दीवान सिंह वल्दिया, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, लक्ष्मी दत्त शर्मा, जनार्दन उप्रेती, राम सिंह बिष्ट, नवीन भट्ट, डॉ. पीतांबर अवस्थी, गजेंद्र बोरा, होशियार लुंठी, गोविंद बिष्ट, लक्ष्मी दत्त तिवारी, सदानंद भट्ट आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें