फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नगरवासियों के लिए मुसीबत बने लावारिस कुत्ते

Thu, 21 Mar 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में इस तरह घूम रहा है लावारिस कुत्तों का झुंड। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं। तीन दिन में लावारिस कुत्ते दो बच्चों को घायल कर चुके हैं। इसके बाद भी नगर पालिका लावारिस कुत्तों से निजात नहीं दिला पा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ नगर पालिका के निकट रहने वाले पांचवीं कक्षा के बच्चे नवनीत बसेड़ा पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। किसी तरह महिलाओं ने बच्चे को कुत्तों के झुंड से बचाया। नवनीत के पैर पर कुत्तों ने काट लिया है। बच्चे को अस्पताल ले जाकर रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए। बच्चे ने फेसबुक के माध्यम से एक मार्मिक अपील करते हुए जिला प्रशासन और नगर पालिका से छोटे बच्चों को लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। बच्चे ने नगर पालिका से इलाज में आने वाला खर्च देने की मांग की है। 19 मार्च को भी पुराना बाजार क्षेत्र में तीन पालतू कुत्ते दो बच्चों पर झपट गए थे। इस संबंध में बच्चों की मां रंजना देवी ने पुलिस को तहरीर दी थी।
-
पालतू कुत्ते नगर में फैला रहे हैं गंदगी
पिथौरागढ़। नगर के लोगों में कुत्ते पालने का प्रचलन काफी बढ़ा है। ये लोग सुबह हाथों में डंडा लेकर नगर की सड़कों पर कुत्तों को घुमाते हैं। ये कुत्ते नगर के मुख्य मार्गों और आंतरिक मार्गों में गंदगी फैला रहे हैं। कई कुत्ते लोगों के ऊपर पर झपट रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

-
बधियाकरण के लिए पांचवीं बार लगाई निविदा
पिथौरागढ़। नगरवासी लंबे समय से लावारिस कुत्तों का बधियाकरण करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी लावारिस कुत्ताें के बधियाकरण के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। नगर पालिका ने बधियाकरण के लिए पांच बार निविदा लगा दी है लेकिन कोई भी संस्था बधियाकरण के लिए नहीं आ रही है। संवाद
-
इनसेट कोट
बधियाकरण करने के लिए पांचवीं बार निविदा लगाई गई है। नगर में अगर कोई कुत्ता सड़कों और रास्तों पर गंदगी करते हुए पाया गया तो कुत्ते के स्वामी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - राजदेव जायसी, ईओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें