चंपावत। जिले के ब्लॉक पाटी सभागार में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी की ओर से जल संरक्षण अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सहायक खंड विकास अधिकारी जगदीश कार्की ने की। सोशल कोऑर्डिनेटर हरीश चंद्र भट्ट ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को पारंपरिक नौलों-धारों के संरक्षण के बारे में बताया। उन्होंने नौलों की मरम्मत में सीमेंट-कंक्रीट न लगाने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। गोष्ठी में जल स्रोतों की मैपिंग के लिए भागीरथ ऐप अपनाने की अपील की गई और स्प्रिंगशेड मैनेजमेंट प्लान पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में डीपीओ अमित पांडे, एडीओ राकेश नाथ गोस्वामी, ग्राम प्रधान भगवान सिंह समेत कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।