फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 40 विद्यार्थियों का जिला स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव के लिए चयन

विज्ञापन
विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पिथौरागढ़। जीजीआईसी मूनाकोट में विकासखंड स्तरीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में 27 विद्यालयों के 146 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर 40 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए किया गया।महोत्सव का शुभारंभ जीजीआईसी की प्रधानाचार्य कनक गैड़ा ने किया। विज्ञान ब्लॉक विज्ञान समन्वयक प्रमोद कुमार जोशी और सहायक जिला विज्ञान समन्वयक जीवन चंद्र जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
-जूनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में सिमरन, सीनियर वर्ग में अंजली खड़ायत ने बाजी मारी।
-जूनियर वर्ग विज्ञान प्रश्नोत्तरी में निधि और सीनियर वर्ग में मानवी नाथ अव्वल रहीं।
-जूनियर वर्ग की स्थानीय भाषा कविता प्रतियोगिता में अरुण व सीनियर वर्ग में ज्योति जीतीं।
- जूनियर वर्ग अंग्रेजी भाषा कविता में नियति, सीनियर वर्ग में दीपाली सौन ने जीत दर्ज की।
- जूनियर वर्ग के विज्ञान ड्रामा में प्रियांशी, रीतिका बोहरा, दिव्यांशु, मोहित, आदित्य, सुनील, अनुज कुमार, सीनियर वर्ग में मनीष सिंह, जया, देवेंद्र पांडेय, दीया कठायत, दीया महर, शिवम बिष्ट, बबीता जोशी, पल्लवी महर प्रथम रहीं।
विज्ञापन




17पीटीएच23 पी- विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें