फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए छोड़ा आराम, किया प्राणायाम

Fri, 21 Jun 2019 10:53 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में योग करते एसएसबी जवान। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान योग शिक्षकों ने लोगों को योग, प्राणायाम और विभिन्न आसन कराते हुए निरोगी रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। योग का शुभारंभ केएमवीएन के अध्यक्ष अध्यक्ष केदार जोशी और डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने संयुक्त रूप से किया गया।  स्टेडियम में नागरिकों, विद्यार्थियों, समेत सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सुबह सात से आठ बजे तक योगाभ्यास किया। आरोग्य योग केंद्र के योगाचार्यों और योग प्रशिक्षक धनंजय जोशी ने योग के विभिन्न आसन सिखाए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, महेंद्र लुंठी, ललित पंत, राकेश देवलाल, जीत सिंह ज्याला, गुरुकुलानंद सरस्वती, योग शिक्षक दिनेश जोशी, पंकज जोशी, बीना कार्की, नवीन भट्ट समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। रामलीला मैदान में पतंजलि योग पीठ की ओर से आयोजित शिविर में रघुवर दत्त कापड़ी ने योगाभ्यास कराया। द एशियन एकेडमी में योग विशेषज्ञ दीपक भट्ट ने योग के बारे में बताया।

 उधर, 119 इंडीपेंडेंट ब्रिगेड के 16 कुमाऊं के मैदान में भी योग दिवस के अवसर पर सेना के अधिकारियों, जवानों को योगाभ्यास कराया गया। 55वीं वाहिनी एसएसबी में द्वितीय कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में जवानों को योग सिखाया गया। केंद्रीय विद्यालय में योग शिक्षकों ने छात्रों को योग की बारीकियां सिखाईं। गणाईगंगोली के टुपरोली अंबेडकर भवन में लगे योग शिविर में विधायक मीना गंगोला समेत 22 ग्राम पंचायतों के लोगों ने प्रतिभाग किया। सीएचसी में डॉ. नीतू कार्की, राइंका में एनसीसी प्रभारी ब्रजेश जोशी के नेतृत्व में योग किया गया। अस्कोट के आईटीआई मैदान में शिक्षक राजनारायण सिंह धामी, दीवान सिंह खोलिया, भीम सिंह भंडारी, दान सिंह खोलिया के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। मुनस्यारी में ओम प्रणाम योग समिति गाजियाबाद के योग शिक्षक जीएस धामी के तत्वावधान में सेलापानी, दरांती समेत विभिन्न स्कूलों में योग दिवस मनाया गया। झूलाघाट में पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षक सिद्धराज भट्ट ने एसएसबी 55 वीं वाहिनी के जवानों को योग के टिप्स सिखाए। धारचूला में पतंजलि योग पीठ के कल्याण सिंह कुंवर, बद्री दत्त पैंतोला ने लोगों को योग कराया। 11वीं बटालियन एसएसबी में इंचार्ज एसआई अमित त्यागी के नेतृत्व में जवानों को योगाभ्यास कराया। नाचनी में राइंका, बांसबगड़, क्वीटी, मडलकिया विद्यालयों में योग किया गया। बेड़ीनाग डिग्री कॉलेज में कंचन भंडारी ने अनुलोम-विलोम, कपाल भारती समेत विभिन्न आसन सिखाए। डीडीहाट में 11वीं वाहिनी एसएसबी और आईटीबीपी मिर्थी में आयोजित योग शिविर में जवानों, छात्रों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन


हिमवीरों ने 13900 फीट की ऊंचाई पर किया योग
 दारमा घाटी के पंचाचूली बेस में आईटीबीपी 36वीं वाहिनी के जवानों ने डीआईजी एपीएस निंबाडिया, जैक्सन थ्रेटेल, अनिल कुमार और कमांडेंट अभिजीत सेम्यर, बृजमोहन सिंह, संदीप चौधरी के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक आशुतोष उनियाल ने आईटीबीपी, सेना और ग्रामीण कुल 342 लोगों को विभिन्न योगासन कराए। व्यास घाटी के कैलाश यात्रा पड़ाव गुंजी में 10500 फीट की ऊंचाई पर योगाचार्य गिरीराज शर्मा ने जवानों और दूसरे दल के यात्रियों को योग कराया। शर्मा ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जवानों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योगाभ्यास कराया जाना चाहिए। उन्होंने कैलाश यात्री दलों के साथ एक योग शिक्षक भेजने का अनुरोध भारत सरकार से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें