फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत के नौ पर्वतारोहियों का नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज

Tue, 21 May 2019 10:22 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
बागेश्वर के बलजुरी पर्वत पर रेडक्रास का ध्वज फहराते पर्वतरोही। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 सीमांत जिले के नौ पर्वतारोहियों के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की मुहिम को एक नई पहचान मिली है।  इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की संस्तुति पर इनके नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन



इन लोगाें ने 2017 में कुमाऊं की पिंडर घाटी के बलजुरी पर्वत (17 हजार फिट) पर हिमालय बचाओ अभियान के तहत 71 बैग कूड़ा एकत्र कर बागेश्वर पालिका को सौंपा।

हिमालय में स्वच्छता अभियान के तहत  आइस (इंट्रेसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स ) संस्था का चयन हुआ। वरिष्ठ पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मशक्तू, विश्वदेव पांडेय के नेतृत्व में दल अभियान को रवाना हुआ।
विज्ञापन



पर्वतारोही मनीष कसनियाल के साथ ही चंचल प्रसाद, काशी खत्री, राहुल भट्ट, भुवन चौबे, नंदा, दीपिका टोलिया ने बलजुरी पर्वत पर भारत, पर्वतारोहण संस्थान, ओएनजीसी, आइस और रेड क्रॉस का ध्वज फहरा कर रिकार्ड बनाया। भारतीय रेड क्रास समिति के राज्य प्रतिनिधि कुंदन सिंह टोलिया ने नौ पर्वतारोहियों  का नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज होने को सीमांत क्षेत्र की उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें