फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मेरा रूप देख के चंद्रमा शरमा गया और छिप गया

Sat, 21 Oct 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित रामलीला के छठे दिन की शुरूआत अत्रि मुनि के आश्रम से हुआ। अत्रि मुनि राम को पंचवटी आश्रम जाने को कहते हैं। पंचवटी में सूर्पणखा राम पर मोहित होकर उन्हें रिझाने का प्रयास करती है। इस दौरान वह प्रभु जी हमें वर ले हों, मेरा रूप देख के चंद्रमा शरमा गया और छिप गया गीत पर नृत्य करती हैं। असफल होने पर वह सीता पर हमला करती है। इस पर लक्ष्मण उसके नाक-कान काट देते हैं। खरदूषण वध और रावण-मारीच संवाद, सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, राकेश देवलाल रहे। सूर्पणखा की भूमिका में अमन खोलिया, खर अनिल माहरा और दूषण की भूमिका कवींद्र लाल साह ने निभाई। उधर, टकाना में रामलीला के मुख्य आकर्षण राम-भरत मिलाप, सूर्पणखा नासिका छेदन, खरदूषण वध तक की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती और सिने कलाकार हेमंत पांडेय रहे। हारमोनियम वादन केदार दत्त भट्ट, दिनेश उपाध्याय, तबला में संगत भुवन चंद्र पांडेय दे रहे हैं। अध्यक्ष चंद्रशेखर महर, सचिव मोहन लाल वर्मा के संरक्षण में रामलीला संचालित हो रही है।
अस्कोट में गणेश पूजन के साथ रामलीला शुरू
अस्कोट। गणेश पूजन के साथ क्षेत्र की प्रसिद्ध रामलीला शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि रजवार भानुराज सिंह पाल, अयोध्या से पधारे बाबा सूर्यदास सूर्य वंशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। पहले दिन नटी सूत्र धार का प्रवेश, देवगणों ने जब नीच निशाचर पाप करें, तब नर हरि रूप प्रभु आप धरें, धर नर रूप कृपालु दयानिधि, निज जन के दुःख प्रभु आप हरें की स्तुति की। यहां अध्यक्ष होशियार सिंह पाल, संरक्षक विक्रम सिंह पाल, कोषाध्यक्ष हरीश पाल, वक्ता मैनेजर गोविंद सिंह भंडारी, गणेश भट्ट, खड़क सिंह भंडारी, भीम सिंह भंडारी, गोविंद पाल समेत दर्शक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें