फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौंराबगड़ की सुरक्षा के लिए बनी सुरक्षा दीवार बही

Thu, 12 Jul 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
विज्ञापन
मदकोट में मंदाकिनी नदी के कटाव से ध्वस्त सुरक्षा दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से मदकोट क्षेत्र में तबाही जारी है। बारिश से मंदाकिनी नदी के उफान में आने से भौंराबगड़ की सुरक्षा के लिए बनी सुरक्षा दीवार का लगभग 17 मीटर हिस्सा बुधवार रात बह गया। दो स्थानों पर दीवार बहने से यहां रहने वाले 32 परिवारों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


गांव की सुरक्षा के लिए कुछ समय पहले ढाई करोड़ की लागत से 290 मीटर लंबी दीवार बनाई गई थी। उधर, देवीबगड़ में गिरीश बिष्ट और आदित्य बिष्ट के मकान में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से लगातार मलबा आ रहा है। आंगन और कमरों में मलबा भरता जा रहा है। परिवार के सदस्य डरे हैं। लोनिवि ने टांगा गांव को जाने के लिए सेराघाट और मापथल होते हुए एक रास्ता बनाया है। गांव के लोग अब इसी रास्ते से आवाजाही कर रहे हैं।

रात को ध्वस्त हो रही दिन में बनी सड़क
मदकोट। मदकोट से मुनस्यारी के बीच सड़क आवाजाही के लिए खुल गई है, जबकि मदकोट से बंगापानी तक अब भी सड़क बदहाल पड़ी है। घिंघरानी नाले में दिन में बनाई जा रही सड़क तेज बारिश से रात में बह जा रही है। बीआरओ सड़क सुधार के काम में लगा हुआ है। मदकोट-बोना सड़क में भी सुधार का काम जारी है।
विज्ञापन


10 घंटे ठप रहा मोबाइल नेटवर्क
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित मदकोट क्षेत्र में संचार सेवाएं भी बदहाल हैं। बुधवार सुबह 10.30 बजे मोबाइल फोनों से बीएसएनएल, आइडिया और वोडाफोन के सिग्नल गायब हो गए थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे संचार सेवाएं सुधरी। इस दौरान लोग शेष स्थानों से पूरी तरह से कटे रहे। संचार सेवाओं में व्यवधान आने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें