फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन बॉर्डर : गलवान सीमा पर हिंसक झड़प के बाद लीपूपास में सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लद्दाख क्षेत्र के गलवान सीमा पर हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन सीमा के नाभीढ़ाग लीपूपास में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस क्षेत्र में आईटीबीपी के साथ अब भारतीय आर्मी ने भी गश्त शुरू कर दी है। नाइट विजन कैमरों से भी सीमा पर नजर रखी जा रही है। पिथौरागढ़ जिले में स्थित भारत चीन सीमा पर कुछ समय पूर्व चीन सुरक्षा बलों के द्वारा लीपूपास को विवादित स्थल बताकर कुछ आपत्तिजनक बैनर लहराये थे। उसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने नाभीढ़ाग से लीपूपास के 8 किमी के दायरे में सुरक्षा बढ़ा दी थी। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इस चीन सीमा की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना ने भी नाभीढ़ाग से लीपूपास तक आईटीबीपी के साथ संयुक्त काबिंग (गश्त) शुरू कर दी है। यह कांबिंग दिन रात की जा रही है। रात को नाइट विजन उपकरणों के साथ सुरक्षा बल इस पूरे क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर नजर बनाये हुए हैं। वहीं नेपाल सीमा पर भी बिहार की घटना के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी के पास भारत नेपाल की खुली सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है। सुरक्षा बलों के उच्च अधिकारी भी इन दोनों सीमाओं की पल पल की जानकारी 24 घंटे प्राप्त कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें