पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 14 वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन सहित अन्य समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जा रहा है। पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं किसी धरोहर से कम नहीं हैं। इस दौरान सैनिक कल्याण के निदेशक दिग्विजय सिंह बसेड़ा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।