फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ कैंपस में द्वितीय वरीयता सूची चस्पा

Tue, 25 Jul 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
टनकपुर महाविद्यालय में प्रवेश लेने को लगी छात्र-छात्राओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ कैंपस में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए द्वितीय सूची चस्पा कर दी गई है। द्वितीय वरीयता सूची वालों की 28 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिन पिथौरागढ़ कैंपस में बीए, बीएससी, बीकाॅम और बीसीए प्रथम सेमेस्टर में 20 विद्यार्थियों के प्रवेश हुए। वर्तमान में 570 विद्यार्थियों ने प्रथम वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश लिया है। कैंपस में परिचयपत्र बनाने के लिए बीएस और बीएससी के विद्यार्थियों की काफी संख्या दिखी।
कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि प्रथम वरीयता सूची वालों को 25 जुलाई तक प्रवेश के लिए अंतिम मौका दिया गया था। अब द्वितीय वरीयता सूची वालों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कैंपस में प्रथम सेमेस्टर में 2294 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। संवाद
विज्ञापन

टनकपुर महाविद्यालय में 184 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में नए छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। अब तक 184 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। महाविद्यालय के प्रवेश संयोजक डॉ. पंकज उप्रेती ने बताया कि शिक्षा सत्र 2023-2024 के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर में 102, बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 43 और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 39 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा बीए, बीएससी, बीकॉम, द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर में सभी पुराने छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। एमए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर में भी प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। प्रवेश की कार्रवाई में डॉ. होशियार सिंह, डॉ. विजय डालाकोटी, डॉ. विमल जोशी, डॉ. सुल्तान सिंह यादव, डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. डीबी सिंह, डॉ. किरन दानू सहयोग दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें