फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चरवाहों का ऋतु प्रवास शुरू, 500 भेड़-बकरियां रवाना

Tue, 10 Nov 2026 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ चरवाहों का ऋतु प्रवास शुरू हो गया है। धारचूला के ऊंचे बुग्यालों से करीब 500 भेड़-बकरियों का एक विशाल झुंड बाराकोट क्षेत्र के लिए रवाना हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य चरवाहे अनूप ने बताया कि वे साल के छह महीने मैदानों और छह महीने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बिताते हैं। धारचूला से मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचने में करीब 30 दिन लगते हैं। इस दौरान वे रोजाना पांच से सात किलोमीटर की दूरी तय करते हैं और शाम को सुरक्षित चरागाहों में पड़ाव डालते हैं। 500 भेड़-बकरियों के झुंड को पांच लोग नियंत्रित करते हैं। जंगली जानवरों से पशुधन की सुरक्षा भोटिया कुत्ते निभाते हैं। दुधमुंहे बच्चों को घोड़ों की पीठ पर विशेष व्यवस्था के साथ रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें