फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आपदा में फंसी बीमार महिला को एसडीआरएफ ने तार के सहारे पार कराया नाला

Fri, 08 Aug 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बीमार महिला को स्ट्रेचर पर बांधकर इस तरह तार के सहारे नदी के दूसरी ओर ले जाया गया। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बंगापानी/ पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने बीमार महिला काे अस्पताल पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर पर बांधकर तार के सहारे बरसाती नाला पार कराकर सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाया। महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कनार गांव निवासी 61 वर्षीय काली देवी पिछले कुछ समय से बीमार थीं। गांव तक सड़क नहीं होने और पैदल मार्ग पर बना पुल आपदा में बह जाने से परिजन महिला को उपचार के लिए नहीं ला पा रहे थे। उपचार नहीं मिलने के कारण महिला के पैरों में सूजन बढ़ती जा रही थी। परिजनों ने हेली की मांग की थी लेकिन हेलिकॉप्टर के उत्तरकाशी आपदा में तैनात होने से सहायता नहीं मिल सकी।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव को जब इसका पता चला तो उन्होंने जौलजीबी थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम को बीमार महिला की मदद के लिए भेजा। टीम ने लगभग सात किलोमीटर पैदल चलकर बरसाती नाले के ऊपर पेड़ों से तीन तारों को बांधा। लगभग 50 मीटर लंबी रस्सी से रिवर क्रॉसिंग की व्यवस्था बनाई और महिला को स्ट्रेचर से नदी पार कराकर बरम तक पहुंचाया। वहां से उन्हें परिजनों के साथ पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया। बीमार महिला के परिजनों के साथ ही क्षेत्रवासियों ने एसडीआरएफ की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें