बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील में नवनियुक्त एसडीएम मनजीत सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील का निरीक्षण कर कर्मियों को निर्देश दिए। एसडीएम मनजीत ने कहा कि वर्तमान में आपदा से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। स्थानीय समस्याओं का समाधान करने के साथ सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता में रहेगा। एसडीएम का तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल, रजिस्ट्रार कानूनगो दीपक कुमार, पेशकार प्रकाश बाफिला, नायब नाजीर पारस कन्याल, योगेश कार्की, राजस्व निरीक्षक सुरेश पंत, राजस्व उप निरीक्षक पवन चौहान, मोहित चंद, सिवेंद कुमार, सुरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र भंडारी, आशा राज, कंचन, कविता, हेमंत आदि ने स्वागत किया। संवाद