फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बागेश्वर उपचुनाव कांग्रेस जीतेगीः महर

Sat, 26 Aug 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव कांग्रेस भारी मतों से जीतेगी। उपचुनाव में युवा बेरोजगार और महंगाई से त्रस्त जनता भाजपा सरकार को हराने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में आए दिन घोटालों से युवा और बेरोजगार आक्रोशित है। केंद्र सरकार की महंगाई और घरेलू सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन

ऋषेंद्र ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में हार से डरी हुई है। भाजपा प्रशासन के साथ मिलकर बेरोजगारों को डराने का काम कर रही है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पवार को बागेश्वर जेल में बंद करना इसका जीता जागता उदाहरण है। आपदा काल में बंद सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। भाजपा सरकार बेड़ीनाग और चौकोड़ी के लोगों को भूमि का मालिकाना हक नहीं दिला पाई है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया, नगर अध्यक्ष अमित पाठक, हयात सिंह बाफिला, राजकुमार शाह, पंकज बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें