फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी में बैठकर बच्चों को मिड-डे मिल खिलाने पर एसडीएम नाराज

विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल विण में फर्श पर बैठकर मिडडे मिल खाते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसडीएम सदर ने विण और मूनाकोट विकासखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रबंधन को उचित दिशा निर्देश दिए। प्राथमिक स्कूल विण में बच्चों को फर्श पर बैठाकर मिड-डे मिल खिलाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को बच्चों के बैठने के लिए दरी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर तुषार सैनी ने जिले के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्कूल विण में बच्चों के फर्श पर बैठकर मिड-डे मिल खाने पर नाराजगी जताई। इस दौरान एसडीएम ने छात्रों से साप्ताहिक पौष्टिक आहार के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को बच्चों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पंजिका, शौचालय और स्कूल की पेयजल व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम ने जूनियर हाईस्कूल मूनाकोट, प्राथमिक स्कूल मूनाकोट, जूनियर हाईस्कूल चौपक्या और प्राथमिक स्कूल चौपक्या का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में चल रहे शिक्षण कार्यों के बारे में छात्रों से जानकारी ली। उन्होंने चौपक्या में छात्रों की उपस्थित पंजिका देखी। बच्चों के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने शिक्षकों से कारण पूछा। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि कुछ बच्चे लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्होंने शिक्षकाें से ऐसे बच्चों के अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर उनसे बच्चों के बारे में जानकारी लेने और बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें