पिथौरागढ़ में स्कैनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। कोरोना की आशंका को देखते हुए सभी अस्पतालों में प्रवेश से पहले मरीजों और तीमारदारों की जांच की जा रही है। पिथौरागढ़ के हरगोविंद पंत जिला महिला अस्पताल में भी जांच के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं की प्रवेश द्वार पर ही स्क्रीनिंग की जा रही है।
केवल गंभीर रोगियों के साथ ही तीमारदारों को अस्पताल के भीतर प्रवेश करने दिया जा रहा है। सामान्य मामलों में तीमारदारों को बाहर ही बैठने की सलाह दी जा रही है। ब्यूरो