झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लाॅक पनखोली क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्रामीणों के साथ मिलकर मास्क बना रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों मास्क की मांग बढ़ गई है। मास्क बनाकर ग्रामीणों को निशुल्क बांटे जा रहै हैं। जैसे जैसे कोरोना वायरस के मरीज प्रदेश में बढ़़ते जा रहे हैं पिथौरागढ़ जिले में भी मास्क की मांग ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ गई है। मांग के अनुरुप मास्क न मिलने से ग्रामीण बिना मास्क के ही घूम रहे है। पनखोली के बीडीसी मेंबर गोविंद कृष्ण पांडे ने कुछ लोगों के साथ मिलकर थ्री लेयर मास्क बनाना शुरु कर दिया है। उन्होंने बताया छह अप्रैल से मास्क बनाने का काम शुरु किया गया है। रोज 60-70 मास्क बनाए जाने के साथ ही ग्रामसभा के लोगों को निशुल्क मास्क दिए जा रहे है। उसके बाद आसपास के ग्रामीणों को भी को भी मास्क दिए जाएंगे। उनके साथ किशोर कापड़ी, जगदीश चंद और अमित चंद निशुल्क सहयोग कर रहे हैं। संवाद