चंपावत। लोहाघाट-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक महिला घायल हो गईं। हालांकि, एक बड़ा हादसा टल गया।
दोपहर करीब दो बजे लोहाघाट से टनकपुर जा रहे एक कैंटर के नीचे स्कूटी जा घुसी। चंपावत निवासी पुष्पा जोशी (47) अपनी स्कूटी से लोहाघाट की ओर जा रही थीं। मानेश्वर मंदिर के समीप उन्होंने अचानक अपनी स्कूटी राजपुर सड़क की ओर मोड़ दी, जिससे वह सामने से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के पीएमएस एचएस ह्यांकी ने बताया कि महिला के पैर में चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।