फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खाई में गिरी स्कूटी, युवक की मौत

Tue, 06 Jan 2026 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। बांसबगड़ बाजार से गूटी गांव जा रही स्कूटी अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गूटी निवासी किशोर कुमार (25) पुत्र प्रेम राम और पूरन सिंह पुत्र कुंवर सिंह रविवार शाम करीब पांच बजे बांसबगड़ से स्कूटी से घर लौट रहे थे। बांसबगड़ से एक किलोमीटर आगे स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गूटी गांव के प्रधान दुर्गा सिंह बिष्ट की सूचना पर पुलिस ने घायलों को खाई से निकला। घायलों को 108 से पिथौरागढ़ ले जाने के दौरान लेकघाटी के पास किशोर की मौत हो गई। घायल पूरन सिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, इसकी हालत खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टक कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें