बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। जीवन ज्योति सीएलएफ जाबूकाथल में रीप की वार्षिक बैठक हुई। कृषि अधिकारी आबिद हुसैन ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, बीज व उर्वरक, मृदा परीक्षण के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती कर बेहतर उत्पादन संभव है। ऐसे में किसानों को वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग कर कृषि कार्य करना चाहिए। बैठक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ऋतिक पांडे, ग्राम विकास अधिकारी गिरीश पंत सहित समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद