पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट में आयोजित लोक अदालतों में फौजदारी के शमनीय, एनआई एक्ट, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रमिक क्षतिपूर्ति, वैवाहिक, दीवानी सहित अन्य मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण होगा। संवाद