फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी, ड्रामा जीआईसी चिटगल ने जीती

Wed, 04 Nov 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव पर हुई विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज चिटगल ने जीती। विज्ञान प्रदर्शनी में नेहा और हिमांशु ने आपदा प्रबंधन के लिए सूचना तकनीकी चार्ट प्रदर्शित किया। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में बिन्नू महरा, अंजली, भरत, मानसी, तनुजा, कमल, राहुल और हिमांशु पंत ने प्रतिभाग किया। बच्चों के विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया और डा. दयाकिशन जोशी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कौस्तुभानंद पंत ने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रतिभा विकास को भी महत्व दिया जाता है। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। समारोह में शिक्षक शंकर पारगांई, सोनू कुमार, पंकज उप्रेती, नितेश मेहरा, लक्ष्मी नारायण पथनी, भूपाल ग्वासीकोटी, सूधा मेहरा, विभा उप्रेती और कविता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें