फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला का मंचन जारी

Tue, 03 Nov 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वड्डा, जाख, अस्कोट, डीडीहाट, कनालीछीना में रामलीला जारी है। झूलाघाट में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई है। वड्डा की रामलीला में मेघनाद बध और सुलोचना के सती होने का सुंदर मंचन किया गया। सुलोचना के पात्र मनोज वर्मा के अंभिनय को खासी सराहना मिली। मुख्य अतिथि सुवाकोट के प्रधान राकेश कुमार, प्रधान लेलू विमला गिरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश प्रसाद थे। रामलीला प्रबंधकारिणी समिति ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

 जाख की रामलीला में सुग्रीव से राम की मित्रता, बाली बध, सुग्रीव राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। कनालीछीना। कनालीछीना की रामलीला में सोमवार को अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। रावण दरबार में पहुंचे अंगद से रावण परिचय पूछता है तो अंगद कहते हैं ‘अंगद नाम बाली कर बेटा, तो से कबहूं हुई नहीं भेंटा’। अंगद नाना प्रकार से रावण को समझाने का प्रयास करते हैं लेकिन रावण नहीं मानता। इसके पश्चात लड़ाई शुरू हो जाती है। मेघनाद प्राणघातिनी नामक शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने रामलीला का स्थायी मंच और स्टोर रूम बनवाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि मथुरा दत्त जोशी थे। रामलीला कमेटी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें