फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई छोड़ने वाली बालिकाओं को फिर स्कूल लाएंगे

Wed, 14 Jun 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाते नैनीसैनी हाईस्कूल के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी में महिला सशक्तीकरण एवं समावेशी विकास कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम चलाया गया और बीच में ही पढ़ाई छोड़ने वाली बालिकाओं को चिन्हित कर फिर से स्कूल लाने का प्रयास किया जाएगा। ग्राम पंचायत देवपुरचौड़ा में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि बेटियों को पढ़ाई के लिए पूरा माहौल मिलना चाहिए। यदि किसी कारणवश वह पढ़ाई नहीं कर पाती तो उनकी मदद की जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कहा कि सभी को बेटियों की शिक्षा के प्रति ज्यादा जागरूक होना चाहिए। पंकज सिंह महर ने कहा कि बेटियां अब खेल, राजनीति, कला, विज्ञान के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। उपलब्धि हासिल कर चुकी बेटियों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यार्थियों ने बेटा-बेटी एक समान, जो बढ़ाते आपकी शान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, घर संसार सुखी बनाओ, बदलो सोच, बेटी नहीं है बोझ जैसे नारे लगाए। बाद में ग्रामीणों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के शपथपत्र भराए गए। कार्यक्रम में चंद्रकुमार सिंह थापा, चंद्रा पंत, गोदावरी कार्की, भूपेंद्र डसीला, राजकुमार सिंह, गिरीश नगरकोटी, राजेंद्र सिंह धामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें