फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तन्मय, रितिका और कनिका को दी छात्रवृत्ति

Tue, 05 May 2026 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरिंग में कार्यक्रम बच्चों के साथ मौजूद पूर्व जिला पंचायत सदस्य और अ
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरिंग में मेधावी तन्मय मर्ताेलिया, रितिका और कनिका को लीला देवी एवं कुंदन सिंह छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रधानाध्यापिका भागीरथी जंगपांगी ने बताया कि तन्मय मर्तोलिया ने सर्वाधिक अंक 93 प्रतिशत प्राप्त किए और उनका जवाहर और राजीव नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। रितिका मर्तोलिया ने 89 प्रतिशत अंक से विद्यालय में दूसरा और कनिका ने 83 प्रतिशत अंक से तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व जिपं सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया ने अपनी माता लीला देवी मर्तोलिया और पिता कुंदन सिंह की स्मृति में विद्यालय के तीन टॉपर्स को छात्रवृत्ति प्रदान करने की पहल शुरू की है। जगत मर्तोलिया ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना उद्देश्य है। वहां शिक्षिका मंजू धर्मशक्तू, महिला मंगल दल अध्यक्ष रजनी देवी मर्तोलिया, ग्राम प्रधान भगवती मर्तोलिया, जानकी देवी, दयावती मर्तोलिया, रुकमणी देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें