फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एसबीआई की पासबुक एंट्री मशीन छह महीने से खराब

Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। एसबीआई दसाईथल में एसबीआई बैंक में छह माह से पासबुक में एंट्री नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक, डीएम, विधायक, शाखा प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर पासबुक एंट्री मशीन का सुधार कर संचालन शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि छह माह से पासबुक में एंट्री नहीं होने से खाते की लेन देन की जानकारी नहीं मिल पा रही है। बैंक से बार-बार अनुरोध करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामीणों ने कहा कि बैंक में कभी कर्मचारी उपस्थित नहीं होते तो कभी प्रिंटर मशीन खराब रहती है। इस दौरान प्रधान दीपा भंडारी, सुन्यूड़ा की प्रधान बबीता देवी, चिटगल के पंचायत सदस्य चंद्रशेखर पंत, मोहन सिंह, जगत सिंह, देवेंद्र सिंह खाती, मनोरमा देवी, गोविंद देवी, महेश सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें