पांखू स्थित कोटगाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु। संवाद
थल (पिथौरागढ़) । शारदीय नवरात्र के पहले दिन न्याय की देवी कोटगाड़ी माता के दरबार में सुबह से दूरदराज से आने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही।
देवी धारे में स्नान करने के बाद लोगों ने गर्भगृह में स्थित शक्ति पीठ पर जाकर माथा टेका। सुबह चार बजे से मंदिर में दर्शन करने वालों की भीड़ जुटने से कमेटी के पुजारी गोविंद बल्लभ पाठक ने लोगों की लाइन लगाकर बारी-बारी से शक्ति पीठ के दर्शन कराए। करीब पांच हजार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने मंदिर में मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुख्य पुजारी जीवन चंद्र पाठक ने पूजा संपन्न कराई। संवाद