फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतगढ़ को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार

Fri, 24 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कनालीछीना की ग्राम पंचायत सतगढ़ को राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदान करेंगे। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए ग्राम प्रधान सावित्री कापड़ी दिल्ली रवाना हो गई हैं। जिले से यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली एकमात्र ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन


पिथौरागढ़-धारचूला नेशनल हाइवे के किनारे स्थित सतगढ़ गांव की पहचान सब्जी और दुग्ध उत्पादन के लिए है। गांव में खेतीबाड़ी भी अच्छी होती है। इस बार राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के स्तर से सभी ग्राम पंचायतों से प्रविष्टियां मांगी गईं।

प्रविष्टियों में किए गए दावों की बाद में जिला प्रशासन के स्तर से पुष्टि कराई गई। जिला प्रशासन ने रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी। वहां से केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के पास अंतिम फैसले के लिए यह प्रस्ताव जाता है। सावित्री कापड़ी पुरस्कार प्राप्त करने के लिए दिल्ली रवाना हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे गांव और जिले के लिए सम्मान का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें