फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में खाईं में गिरने से युवक की मौत

Sun, 16 Jun 2019 10:30 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , थल/मुवानी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लगी भीड़। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुवानी में खच्चर स्वामी की खाई में गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। थल थाना के एसआई बालकृष्ण आर्या ने बताया कि पुलिस हादसा और हत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन


महेश सिंह बोरा (29) पुत्र रतन सिंह बोरा निवासी श्यापतिर, दिगरामुवानी खच्चर में सामग्री ढो कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार रात मुवानी से एक किमी नीचे प्यांतड़ रोड से 200 मीटर नीचे खड़ी चट्टान से नदी किनारे गिरकर उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह किसी खच्चर वाले ने शव देखा और सड़क पर टोपी, चप्पल, नमकीन का पैकेट पड़ा होने की भी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर एसआई बालकृष्ण आर्या, हेड कांस्टेबल जगदीश टम्टा, कांस्टेबल गोपाल सिंह, दिनेश छातीवाल मौके पर पहुंचे और शव निकाला। मुवानी से भी काफी लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया। मृतक का भाई राजेंद्र बोरा मुवानी में दुकान चलाता है। भाई राजेंद्र और पत्नी कविता देवी ने कहा कि महेश की हत्या की गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शोबन सिंह कार्की ने मामले की जांच कर हत्या का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन



चाकू की नोक पर टिप्पर चालक को नचाया
थल। शनिवार रात 10:50 बजे प्यांतड़ नामक स्थान पर कुछ युवकों ने चाकू दिखाकर टिप्पर चालक को वाहन से उतारा। टिप्पर चालक के अनुसार घटनास्थल के पास एक नीले रंग की कार खड़ी थी। उसमें कुछ युवक सवार थे। युवकों ने टिप्पर चालक को चाकू की नोंक पर रोका और उसे वाहन से उतार कर डांस करने को विवश किया। टिप्पर चालक किसी तरह युवकों के चंगुल से जान बचाकर भागा और मुवानी में लोगों को आपबीती बताई। हालांकि इस मामले में टिप्पर चालक ने पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

मोर्चरी के बाहर लगी रही भीड़
पिथौरागढ़। मुवानी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर क्षेत्र के युवाओं की भीड़ लगी रही। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि क्षेत्र में अवैध शराब, रेत का धंधा काफी फलफूल रहा है। कई बार इस पर अंकुश लगाने की मांग उठाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान जिपं सदस्य दिगरा मुवानी जगदीश कुुमार, पप्पू डोबाल, जीवन बोरा, राकेश भट्ट, जितेंद्र भट्ट, दीपक सिंह, दीवान सिंह, शंकर मनौला, भुप्पी ऐरी, हर्ष ज्याला, दीपक कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें