पिथौरागढ़। डीएम ने सीएमओ को प्रतिदिन 300 सैंपल जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति के साथ ही होम एवं पंचायत क्वारंटीन में रहे व्यक्तियों के भी रेंडमली सैंपल जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं।
डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि कोविड-19 में जिले के विभिन्न चेक पोस्टों समेत फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी ,अधिकारियों,स्वयं सेवकों के भी सैंपल जांच के लिए भेजने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आगामी शुक्रवार तक जिले से कुल 4600 व्यक्तियों के सैंपल लेकर विभिन्न लैब में जांच के लिए भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर अधिक से अधिक सैंपलिंग की आवश्यकता है।
11 जुलाई तक जिले से कुल 2503 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 2142 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक जिले में कुल 70 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। जिसमें से 65 व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इधर एसएसबी के 73 जवानों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं