पिथौरागढ़ में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। टीम ने गुझिया, बालूशाही, रिफाइंड तेल, नमकीन, मिर्च पाउडर के नमूने लिए। रई पुल स्थित एक रिटेल स्टोर का निरीक्षण कर गुझिया और मिर्च पाउडर के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। वहां जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एएस भाटिया मौजूद रहे। संवाद